Advisory on UAE Attack

Advisory to Indian citizen: UAE में भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी, हमले के दौरान सतर्क रहें

डेस्क:  Advisory to Indian citizen in UAE  भारत ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी की. भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से शांत और सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं. साथ ही एडवायजरी में कहा गया है कि, हवाई हमलों की स्थिति में घर के अंदर ही रहें.

ड्रोन और मिसाइल से हमले

बता दें कि, सऊदी अरब में यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं. इन हमलों में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे सभी भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

वीडियो को आगे ना फॉरवर्ड करें 

दूतावास की तरफ से ये भी निर्देश दिये गये हैं कि, वे चल रही घटनाओं से संबंधित किसी भी वीडियो या खबर को न फैलाएं और न ही दोबारा पोस्ट करें. रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दा में वाणिज्य दूतावास (कांसुलेट) तथा VFS के माध्यम से उनकी आउटसोर्स की गई पासपोर्ट/अटेस्टेशन सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं.

हमले में मारे गये भारतीय का अंतिम संस्कार हुआ

दूतावास ने बताया कि जान गंवाने वाले एक भारतीय मोहम्मद यूसुफ अली का अंतिम संस्कार उनके परिवार के इच्छा के मुताबिक 12 अक्टूबर को रियाद में कर दिया गया है. राजदूत और दूतावास के अधिकारियों ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया. इसके अलावा घायल हुए लोगों के बारे में बताया कि 4 नागरिक अभी भी आईसीयू में हैं. चार लोगों का सामान्य वार्ड में इलाज चल रहा है. वहीं, 3 लोगों को छुट्टी दे दी गई है. दूतावास के अधिकारी उन अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं, जहां घायल भारतीय नागरिकों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें

CJP On Indi Alliance: इंडिया गठबंधन को मिला अभिजीत दिपके का समर्थन, कहा- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एकजुट हों

सबसे ज़्यादा पढ़े गए