लखनऊ: CM Yogi Aditya Nath Vs Akhilesh Yadav उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है, सियासी बयानबाजी तेजी होती जा रही है. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच दिलचल्प जुबानी जंग सामने आई है. अखिलेश यादव ने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया था. अब मुख्यमंत्री ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि, मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं, आप नामांकन कीजिए.
हम तो गुरु से ही लड़ेंगे
सीएम योगी ने आगे कहा, “मुझसे कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखा दें. अरे अखिलेश जी अयोध्या हमारा पावन धाम है. मैं इसलिए जाता हूं कि जिससे अयोध्या के विकास में कोई कोताही न हो.” मुख्यमंत्री ने कहा कि, लड़ाई चेलों से क्यों? हम तो गुरु से ही लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले लोग ये क्या हमसे लड़ पाएंगे.
योगी बोले आइए देखते हैं अयोध्या किसके साथ है
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या हमारे लिए पवन धाम है हम अयोध्या बार-बार इसलिए आते हैं कि देश की पहचान पर किसी तरह का कलंक न लग सके. चुनाव लड़ना है तो चेलों से क्यों आइए आप भी नामांकन कीजिए और हम भी नामांकन करते हैं. किस्मत आजमाइए फिर देखिए कि अयोध्या किसके साथ है. अब तो अयोध्या को तीन से चार घंटे बिजली देने वाले, श्री राम बोलने वालों पर पाबंदी और बैरियर खड़ा करने वाले चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं.
पीडीए का मतलब प्रदेश डुबाऊ एलायंस
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी और प्रदेश डुबाऊ एयरलाइंस है. समाजवादी पार्टी तो घोटालों की सरकार थी. कांग्रेस और उनके सहयोगी दल सामान्य शिष्टाचार भूल चुके हैं गली और गलौज से कुत्सित प्रयास कर रहे हैं. मोदी जी के सम्मान में कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
सपा मुखिया ने दी थी चुनौती
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को यूपी के मुख्यमंत्री को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतना ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं. अयोध्या में सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत के मौके पर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री को यह चुनौती दी.
यह भी पढ़ें
CJP Jantar Mantar Protest: अभिजीत दिपके ने किसे सौंपी आंदोलन की कमान, कौन हैं अंजिक्य शिंदे
