Ajinkya shinde CJP

CJP Jantar Mantar Protest: अभिजीत दिपके ने किसे सौंपी आंदोलन की कमान, कौन हैं अंजिक्य शिंदे

नई दिल्ली: CJP Jantar Mantar Protest  जंतर मंतर और उसके आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात है. प्रदर्शन के लिए पहुंच रहे सीजेपी के डेढ़ हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिय गया है. इससे पहले सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया था. इस बीच दिपके ने अंजिक्य शिंदे को प्रोटेस्ट की कमान सौंपी है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि, अब आगे इसे अंजिक्य लीड करेंगे.

प्री रिकॉर्डेड वीडियो जारी किया

सीजेपी के हैंडल से जो वीडियो पोस्ट किया गया है, उसमें बताया गया है कि दिपके ने गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए यह वीडियो शुक्रवार रात ही रिकॉर्ड कर लिया था.

जानिए कौन है अंजिक्य शिंदे

अजिंक्य शिंदे एक राजनीतिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता हैं, जिनकी कॉकरोच जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे में एक बेहद अहम भूमिका है. अजिंक्य शिंदे मूल रूप से महाराष्ट्र के अलीबाग के रहने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके माता-पिता यहां किसानी करते हैं.

महाराष्ट्र के लातूर निवासी 35 वर्षीय अजिंक्य शिंदे ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, लोनेरे से बीटेक की पढ़ाई की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पुणे की एक आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर साल 2016 में आम आदमी पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया था.

आप से सीजेपी में आए

वे आप महाराष्ट्र यूथ विंग के प्रदेश संयोजक और आप के गोवा सह-प्रभारी रहे. उनके एक कथित सोशल मीडिया हैंडल पर 2024 तक आप के समर्थन के पोस्ट मौजूद हैं.

सीजेपी से कब जुड़े, क्या है संगठन में रोल

6 अगस्त 2026 को सीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा के दौरान अजिंक्य शिंदे को संगठन का राष्ट्रीय संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया. यह पद काफी उच्च स्तर का है. इसे आप ऐसे समझिये कि, जैसे बीजेपी में इस तरह का पद बीएल संतोष के पास है, जबकि कांग्रेस में यह पद केसी वेणुगोपाल का है.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कुछ समय पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि अजिंक्य शिंदे, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के मार्गदर्शक हैं.

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi on Gyanesh Kumar: राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार जाएगी, नितिन नवीन ने कहा-नहीं कामयाब होंगे मंसूबे

सबसे ज़्यादा पढ़े गए