Captain Shreyas ayyar

Ind Vs WI T-20I अय्यर के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, भारत ने 8 विकेट से दी पटखनी

स्पोर्ट्स डेस्क:  Ind Vs WI T-20I   लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला मैच भारत ने आसानी से जीत लिया. टीम इंडिया ने कप्तान श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक के बदौलत ये मैच आठ विकेट से जीता. बता दें कि, ये उनके करियर का पहला शतक है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 171 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में टीम इंडिया ने 32 गेंद शेष रहते आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया. कप्तान अय्यर ने 102 रन की पारी खेली. उन्होंने भी राहत की सांस ली होगी. क्योंकि अय्यर ने 10 पारियों के बाद कोई अर्धशतक या शतक लगाया है.

कैरिबियाई  बल्लेबाजी हुई धराशाई

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय स्पिनरों की धारधार गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के सारे बल्लेबाज धराशाई हो गए. कप्तान शाई होप के 52 रन और शेरफान रदरफोर्ड के 56 रनों के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी.

श्रेयस ने बनाया तूफानी शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन (11) और आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (21) पारी की शुरुआत करने उतरे. संजू क्रीज पर आने के बाद से ही सहज नहीं दिख रहे थे. 29 रन के स्कोर पर वह अकील की अंदर आती गेंद पर चकमा खा बैठे. अभिषेक ने तेज शुरुआत की, लेकिन वह रोस्टन चेज की गेंद पर बड़ा शाट लगाने के प्रयास में शिमरोन हेटमायर को आसान कैच थमा दिया. 35 रन के कुल स्कोर पर भारत के दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन (नाबाद 37) के साथ महज 68 गेंदों पर 137 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को बड़ी जीत दिलाकर लौटे.

करियर का पहला शतक

सिर्फ 172 रनों के चेज में श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रन बनाए. उन्होंने केवल 42 गेंदों में शतक पूरा कर दिया, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे पहला शतक है.

यह भी पढ़ें

Bypolls 2026: पांच विधानसभा, एक लोकसभा उपचुनाव में हुई जमकर वोटिंग, बंगाल में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान

सबसे ज़्यादा पढ़े गए