India block meeting

India Block Meeting: इंडिया ब्लॉक के आक्रमक तेवर, CEC के खिलाफ भरी हुंकार, देशभर में होंगी रैलियां

नई दिल्ली:  India Block Meeting   SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर मचे रार के बीच इंडिया गठबंधन की बैठक बुधवार को हुई. इस बैठक में कांग्रेस और सहयोगी दलों ने सरकार को घेरने के रणनीति बनाई. इस बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, हम सब साथ हैं. उन्होंने कहा कि, सभी दल एक सप्ताह तक ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत 2 से 8 अक्टूबर तक एक सप्ताह देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे, और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे.

विपक्षी सांसद चुनाव आयोग की तरफ करेंगे मार्च नई दिल्ली:  India Block Meeting

पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए खरगे ने कहा कि, इसमें सभी गठबंधन पार्टियां जिला स्तर पर डीएम ऑफिस की तरफ मार्च करके धरना देंगी. वहीं सभी विपक्षी सांसद 6 अक्तूबर को इलेक्शन कमीशन की तरफ मार्च करेंगे. इसके अलावा खरगे ने कहा कि विपक्ष देश भर में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को उजागर करने के लिए अक्टूबर और नवंबर में पांच बड़ी रैलियां करेगा. इनके जगह और समय को जल्दी ही तय किया जाएगा.

राष्ट्रपति से मिलेगा इंडिया गठबंधन

साथ ही उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में राष्ट्रपति से मिलने के लिए इजाजत लेगा, और उनके सामने अपनी मांगें रखेगा. राष्ट्रपति को बताया जाएगा कि कैसे वोट चोरी की वजह से बनी यह सरकार लोगों के लिए परेशानियां बढ़ा रही है.

ज्ञानेश कुमार मोदी-शाह की कठपुतली

बैठक के बाद खरगे ने चुनाव आयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक चुनाव आयोग को कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके पीछे मोदी और शाह हैं. खरगे ने इससे पहले भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी और उन्हें सरकार की कठपुतली बताया था.

यह भी पढ़ें.

Samajwadi Party Rajya Sabha Nomination समाजवादी पार्टी ने चौंकाया, दूसरे उम्मीदवार बने नथवानी ने किया नामांकन

सबसे ज़्यादा पढ़े गए