UP POLITICS- उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है,यूपी में सियासी फिजा का रंग बदलने लगा है…सीएम योगी की पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात को लेकर यही मायने निकाले जा रहे हैं..दरअसल गुरुवार को सीएम योगी ने पीएम मोदी से जब मुलाकात की,तो ये कयास लगाए जाने लगे कि,ये मुलाकात यूपी में 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियों का पूर्वाभ्यास है…
दरअसल पीएम मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री बनने के रिकॉर्ड को पार कर लिया था…जिसकी बधाई देने के लिए सीएम योगी दिल्ली पहुंचे थे..मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से मुलाकात की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की है…इस पोस्ट के साथ ही मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत विकसित यूपी का संदेश भी दिया। बता दें कि,योगी सरकार केंद्र में बीजेपी सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार ((12जून)) को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के पश्चात सीएम योगी ने एक्स पर पीएम मोदी को लेकर अपनी भावनाएं भी जाहिर की..उन्होंने लिखा कि,”भारत के इतिहास में सबसे अधिक वक्त तक चुने गए प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में गुरुवार को शिष्टाचार की मुलाकात की”। सीएम योगी ने आगे लिखा कि,पीएम मोदी का आत्मीय सानिध्य और यशस्वी मार्गदर्शन विकसित भारत,विकसित यूपी के निर्माण में नई ऊर्जा का प्रवाह करता है।
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी का अपना कीमती वक्त देने के लिए आभार भी जताया
बता दें कि, योगी सरकार ने तय किया है कि, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने को सूबे भर में धूमधाम से मनाया जाएगा…इस दौरान आमजन को मोदी सरकार के 12 साल में किए गए विकास और जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में बताया गया। 12 जून यानि शुक्रवार की सुबह राजधानी लखनऊ में और पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया…इस कार्यक्रम में सीएम योगी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे…इस कार्यक्रम के जरिए एनडीए ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन भी किया।
