डेस्क: Vinod Kambli Viral Video भारतीय क्रिकेट में विनोद कांबली (Vinod Kambli) का नाम कौन नहीं जानता. एक समय वे भारत के टॉप के बल्लेबाजों में से एक थे. पूर्व क्रिकेटर कांबली एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक वृद्धाश्रम में दिखाई दे रहे है. वीडियो में वे बता रहे हैं, कि वे ठीक हैं, उनका अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है. वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस काफी भावुक हो गये. बता दें कि विनोद कांबली सचिन तेंदुलकर के दोस्त रहे हैं. दोनो नें घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनए हैं.
विनोद कांबली ने वृद्धाश्रम के बारे में बताया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विनोद कांबली खुद वृद्धाश्रम के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में विनोद कांबली ने कहा कि मैं इस समय निदान में हूं. मैं कहना चाहूंगा कि यहां की सुविधाएं काफी अच्छी है. उन्होंने सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यहां साफ-सफाई और बाकी सब चीजें एकदम फर्स्ट क्लास हैं. मुझे यहां रहते हुए कभी ऐसा महसूस नहीं होता कि मैं अपने घर पर नहीं हूं. यहां के लोगों से मुझे बहुत ज्यादा प्यार और सम्मान मिल रहा है.
सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है, उन्होंने ने भावुक कर देने वाला सन्देश दिया है….
कभी एक बड़े क्रिकेटर थे जो आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है…. ईश्वर की भी अजब लीला है 🙏🏻 pic.twitter.com/nhK6yiVaCl
— Adesh_26 (@SonOfBharat_88) September 26, 2026
विनोद कांबली का क्रिकेट करियर
1991 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले विनोद कांबली ने अपने करियर में 121 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले. उन्होंने 17 टेस्ट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए. टेस्ट में उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़े. टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 227 रन था, जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दिल्ली में बनाया था. विनोद कांबली ने 104 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए. वनडे में उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाए.
ये भी पढ़ें
CM Yogi Met PM Narendra Modi पीएम मोदी से मिले योगी आदित्यनाथ, मुलाकात पर सियासी चर्चा तेज
