Benajamin netanyahu

Benjamin Netanyahu in UN संयुक्त राष्ट्र में गरजे नेतन्याहू, कहा-गाजा नरसंहार सबसे बड़ा झूठ

एजेंसी: Benjamin Netanyahu in UN संयुक्त राष्ट्र महासभा (United nation General Assembly) के चल रहे मौजूदा सत्र में गुरुवार को असहज स्थिति पैदा हो गई. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को उस वक्त भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब वो भाषण देने के लिए मंच पर पहुंचे. कई देशों के प्रतिनिधि जनरल एसेंबली से उठकर चले गये. नेतन्याहू ने गाजा संघर्ष, ईरान युद्ध पर अपनी बात रखी. हालांकि, उन्होंने अपना भाषण नहीं रोका, और विरोधियों पर जमकर निशाना साधा.

“कायर बाहर चले जाएं”

नेतन्याहू ने विशवभर में रह रहे यहूदियों के साहस की सराहना की. बता दें कि, UN में कई देशों के प्रतिनिधियों ने वेस्ट बैंक पर इजरायली पीएम की नीतियों को लेकर विरोध जताया है. वहीं, दूसरी तरफ, पीछे बैठे कुछ इजरायल समर्थकों ने अपने नेता का समर्थन करते हुए खड़े होकर तालियां बजाईं और हिब्रू भाषा में ‘अम इस्रायल चाई’ यानी इजराइल के लोग जिंदा हैं के नारे लगाए. इसके बाद नेतन्याहू ने हॉल छोड़कर जा रहे लोगों पर तंज कसते हुए कहा- “अगर कोई दूसरा नैतिक कायर अभी भी इस हॉल में बचा है, तो प्लीज बाहर चला जाए.”Benjamin Netanyahu in UN

हमास के हमले का जिक्र

नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर 2023 के हमले का जिक्र करते हुए इजरायल की सैन्य कार्रवाई का बचाव किया. उन्होंने कहा कि हमास के आतंकियों ने जिस तरह इजरायलियों को मारा, वह भयावह था. ऐसी भयावहता की कल्पना भी नहीं की जा सकती. नेतन्याहू ने कहा कि, दुश्मनों को लगा था कि इजराइल टूटकर बिखर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हम उठे और शेरों की तरह लड़े.

गाजा नरसंहार सबसे बड़ा झूठ

इजरायली पीएम ने गाजा नरसंहार को लेकर बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि, ये 21वीं सदी का सबसे बड़ा झूठ है. उन्होंने नरसंहार के आरोप को पूरी तरह से खारिज किया. नेतन्याहू यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि, इजरायल ने नरसंहार नहीं किया. इजरयल ने नरसंहार को रोका था, अगर हमास के समर्थकों को मौका मिलता तो वे हर यहूदी को मार देते.

पेजर दिखा कर हमले की बात याद दिलाई

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह के खिलाफ की गई उस कार्रवाई का भी जिक्र किया, जिसमें संगठन के सदस्यों के पास मौजूद पेजर में धमाके हुए थे. 17 सितंबर 2024 को लेबनान और सीरिया में हजारों पेजर एक साथ फटे थे, जिससे 3,000 से अधिक लोग घायल हुए और कई लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें.

Asian Games 2026 शूटिंग में भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, सुरुची-कमलजीत ने गोल्ड पर साधा निशाना

 

 

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए