Suruchi and kamaljeet

Asian Games 2026 शूटिंग में भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, सुरुची-कमलजीत ने गोल्ड पर साधा निशाना

नई दिल्ली: Asian Games 2026 एशियन गेम्स में शुक्रवार का दिन भारत के लिए अच्छी खबर लेकर आया. आज भारत ने शूटिंग में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा. सुरुचि सिंह और कमलजीत की टीम ने ये कमाल किया . इस तरह भारत की झोली में दो गोल्ड आ गये . Second Gold in Shooting इससे पहले भारतीय महिल क्रिकेट टीम ने देश को पहला गोल्ड दिलाया था. इस तरह भारत के पदकों की संख्या कुल 19 हो गई है.

सुरुची-कमलजीत का शानदार प्रदर्शन

कमलजीत और सुरुची ने शुरु से ही अच्छी बढ़त बना ली थी, लेकिन दक्षिण कोरिया लगातार भारतीय निशानेबाजों पर दबाव बनाए हुए था. लेकिन भारतीयों ने दबाव में गलतियां नहीं की और दक्षिण कोरिया को 6.6 अंकों के अंतर से हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया. दक्षिण कोरिया के कुल अंक  478 का रहा, जबकि ईरान तीसरे स्थान पर रहा, जिसका फाइनल स्कोर 415.8 रहा.

12वें स्थान पर आया भारत

आपको बता दें कि, 19 पदकों के साथ भारत 12वें स्थान पर है. इनमें दो गोल्ड, आठ सिल्वर, 9 कांस्य पदक शामिल हैं. यही नहीं, इस बार शूटिंग इवेंट में भारत ने कुल 10 पदक जीते हैं. हालांकि शटिंग में पहला गोल्ड है.

किरेन रिजिजू ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है. रिजिजू ने लिखा कि, भारत ने शूटिंग में पहला गोल्ड जीत लिया है. सुरुचि और कमलतीज को शुभकामनाएं.

.ये भी पढ़ें

Heavy Rain Alert in UP उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम

सबसे ज़्यादा पढ़े गए