Heavy rain in up

Heavy Rain Alert in UP उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम

नई दिल्ली: Heavy Rain in Alert बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव की वजह और पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के पूर्वी हिस्से और मध्य भारत में मौसम तेजी से बदला है. 25 सितंबर को इन क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ मुख्य रूप से शामिल हैं.

यूपी में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग का कहना है कि, बारिश वाले इलाकों में बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तर प्रदेश में इसका प्रभाव पूर्वी और मध्य हिस्से में ज्यादा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 26 सितंबर को राज्य के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं.

तापमान में भी 4 से 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. राजधानी लखनऊ समेत मध्य यूपी के जिलों में आज दिन भर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. इसके अलावा वेस्ट यूपी में भी कई जगह छिटपुट बारिश हो सकती है.

ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या के आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. सभी जिलों के आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट  (Yellow Alert)

इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी और मध्य यूपी के 29 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान हैं. इनमें प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी,  भदोही,  जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अम्बेडकरनगर,हमीरपुर और महोबा शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Kanpur Murder Case दवा कारोबारी हत्याकांड में नया मोड़, बहू नहीं बेटे ने दी थी पिता के नाम की सुपारी

सबसे ज़्यादा पढ़े गए