Kanpur Murder case

Kanpur Murder Case दवा कारोबारी हत्याकांड में नया मोड़, बहू नहीं बेटे ने दी थी पिता के नाम की सुपारी

कानपुर: Kanpur Murder Case दवा कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड Vineet Manocha murder case में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने कारोबारी के बेटे सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी विशाल ने पूछताछ के बाद सुब्रत का नाम लिया और बताया कि, पूरी साजिश एक हफ्ते पहले रची गई थी और पकड़े जाने पर शालू का नाम लिया था.

शरुआत में विशाल गौतम ने शालू का नाम लिया था, लेकिन पुलिस से पूछताछ के बाद एनकाउंटर का डर की वजह से सुब्रत का नाम लिया. पुलिस की माने तो विशाल, सुब्रत, शालू व राजकिशोर से 200 सवाल पूछे गये थे, इस दौरान सुब्रत के खिलाफ साक्ष्य मिल गये.

सुब्रत ने कहा, पिता के थे अवैध संबंध

पुलिस के सामने सुब्रत का कथित कन्फेशन वीडियो सामने आया है. वीडियो में आरोपी हत्या की प्लानिंग, नौकर विशाल को इसमें शामिल करने और वारदात को अंजाम देने … की कथित पूरी कहानी बताते हुए नजर आ रहा है. पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि उसने करीब तीन-चार महीने पहले पिता की हत्या की योजना बनाई थी. इसके पीछे उस… उसने पिता के महिलाओं से संबंध, परिवार में तनाव और संपत्ति किसी दूसरे के नाम चले जाने की आशंका को वजह बताया.

सुब्रत ने शालू का नाम लेने को कहा था

विशाल का यह दावा भी है कि, सुब्रत ने पकड़े जाने पर शालू का नाम लेने को कहा था. उन्होंने कहा कि विशाल के दावों के मद्देनजर पुलिस सभी रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है.

पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि विशाल ने हत्या से कुछ ही दिन पहले नया सिम लिया था और उस नंबर से पहली कॉल सुब्रत को की थी. पुलिस ने बुधवार रात सुब्रत, शालू और विशाल से कई दौर में पूछताछ की. उन्होंने कहा कि आमना-सामना कराए जाने पर शालू ने पुलिस से कहा कि सुब्रत को बचाने के लिए उसे फंसाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Abhijeet Dipke on Chief Election commissioner ज्ञानेश कुमार को कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम,कहा- 48 घंटे में इस्तीफा दें

सबसे ज़्यादा पढ़े गए