CJP on Gyanesh kumar

Abhijeet Dipke on Chief Election commissioner ज्ञानेश कुमार को कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम,कहा- 48 घंटे में इस्तीफा दें

नई दिल्ली: Abhijeet Dipke on Gyanesh Kumar SIR और चुनाव आयोग को लेकर विवाद का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. सीजेपी ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि, 48 घंटे में ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा. ये बातें प्रेस कॉफ्रेन्स के दौरान कही.

“ज्ञानेश कुमार गद्दार है” Abhijeet Dipke on Gyanesh Kumar

उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”कल जो एक रिपोर्ट आई है इलेक्शन कमीशन के ऊपर उससे यह साबित होता है कि ज्ञानेश कुमार, जो चीफ इलेक्शन कमिश्नर है वो इस देश का सबसे बड़ा गद्दार है. अभिजीत दीपके ने कहा, जब से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, सरकार यह तय कर रही है कि किसे वोट देने की इजाजत होगी और किसे नहीं.’ Abhijeet Dipke on Gyanesh Kumar

CJP की मांग

दीपके के साथ मौजूद रहे सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाए. किसके आदेश पर उन्होंने काम किया, यह बताया जाए. SIR की प्रक्रिया को रोक दिया जाए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बने कानून को वापस बदला जाना चाहिए.

13 करोड़ वोट काटे गये

दीपके ने कहा, ”जब से ज्ञानेश कुमार इलेक्शन कमिश्नर बने. महाराष्ट्र में 2 करोड़ से ज्यादा वोट कटे. उत्तर प्रदेश में भी 2 करोड़ से ज्यादा वोट काटे गए . यही हाल पश्चिम बंगाल में 90 लाख वोट, 90 लाख लोगों को वोट करने नहीं दिया. दिल्ली में 47 लाख वोटर्स को हटा रहे हैं. केरला में 24 लाख वोटर्स हटे हैं. तमिलनाडु में 97 लाख वोटर्स को हटाये जा रहे हैं. कर्नाटका में 1 करोड़, तेलंगाना में 73 लाख.

दीपके ने कहा कि, हम आंकड़ों के बात करें तो, 13 करोड़ से अधिक वोट डिलीट हुए. ये कोई छोटा नंबर नहीं है. याद करिए 2024 का लोकसभा इलेक्शन. विपक्ष और पक्ष में कितना वोटों का अंतर था. 2 प्रतिश का अंतर था. 13 करोड़ वोट डिलीट करना मतलब लगभग 13 से 14% वोट डिलीट करना है.”

ये भी पढ़ें

Supreme court on Election Commission चुनाव आयोग पर भड़के चीफ जस्टिस, टीएमसी चुनाव चिह्न पर जल्द लें फैसला

सबसे ज़्यादा पढ़े गए