ATTACK ON CJP PARTY

CJP कार्यकर्ताओं पर फिर हमला

ATTACK ON CJP PARTY-जोधपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान फिर बवाल हुआ है…आरोप एक बार फिर बीजेपी से जुड़े संगठनों पर लगे हैं….दरअसल जयपुर में रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘शिक्षा बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई..इस दौरान सीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट के भी आरोप लग रहे हैं….बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका शामिल होने पहुंचे थे..पार्टी के ‘शिक्षा बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम को लेकर मीडिया संवाद चल रहा था इसी दौरान संस्थान की दीवार फांदकर ABVP और BJYM कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और वहां मौजूद सीजेपी कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई…
CJP कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़
बताया जा रहा है कि सीजेपी-और ABVP-BJYM कार्यकर्ताओं में झड़प के दौरान BJYM कार्यकर्ता ने सीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया…जिसके बाद कार्यक्रम में हंगामा और बढ़ गया…मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव का खासी कोशिश की…जिसके लिए कई ABVP-BJYM कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया गया…लेकिन निश्चित तौर पर यहां पुलिस की सुरक्षा में बड़ी खामी देखने को मिली….बवाल के बाद पुलिस ने आशुतोष रांका को अपनी सुरक्षा में वहां से रवाना किया…घटना के बाद पुलिस ने एबीवीपी जोधपुर विभाग संयोजक ललित दाधीच और भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बंता सहित करीब 10-11 लोगों को डिटेन किया..जिनसे पूछताछ के बाद उन्हें फिलहाल रिहा कर दिया गया है
कंवरपुरा में हुआ था स्कूल पर विवाद
रामपुरा के कंवरपुरा में इससे पहले स्कूल ठीक करो अभियान के दौरान सीजेपी कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर हंगामा हो गया था…ग्रामीणों जिन्हें कथित तौर पर बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है ने सीजेपी के कार्यकर्ताओं जिनमें आशुतोष रांका भी शामिल थे उनपर लाठी डंडों से हमला कर दिया था….जिसके बाद सीजेपी कार्यकर्ताओं को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा था..हमले के बाद सीजेपी ने पूरी घटना की निंदा की थी और कहा था कि अगर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वो इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेंगे…सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अब इस मुद्दे पर देखना होगा कि राजस्थान पुलिस क्या निष्पक्ष जांच करती है
वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बेवजह हमें परेशान किया जा रहा है, कुछ लोग हमारे गांव में आकर हुड़दंग मचाना चाह रहे थे जब हमने उन्हें रोका तो उन लोगों ने मार पीट शुरू कर दी। अब पुलिस प्रशासन भी उनके दबाव में आकर हमें बुला रहा है। इस मामले को लेकर हमने भी पुलिस में शिकायत दर्ज की है। जल्द ही हम इस पर अपनी बात रखेंगे

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

JAIIPUR MAHESH MEENA HATYAKAND

पत्नी ने ही रची थी महेश की मौत की साजिश

RAJENDRA RATHORE

‘सालासर बालाजी की शपथ लो…पुरानी परिपाटी तोड़ो’