AMIT SHAH IN RAJASTHAN

अमित शाह का राजस्थान दौरा…विकास का दिया तोहफा

AMIT SHAH IN RAJASTHAN- केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री  ने 16 अगस्त 2026 को राजस्थान का दौरा किया। इस एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने उदयपुर, चित्तौड़गढ़ (निंबाहेड़ा) और अलवर जिलों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभाओं को संबोधित किया…राजस्थान के इस दौरे पर शाह ने कुल मिलाकर 12,121 करोड़  विकास योजनाओं की सौगात दी है, इस मौक पर शाह ने कहा कि ये डबल इंजन सरकार का विकास है जो अब राजस्थान में दिख रहा है 

क्या सौगातें दीं  शाह ने ?

अमित शाह ने चित्तौड़गढ़  के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया…करीब 4 हजार किलो अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा को 8 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर स्थापित किया गया है..,इसके अलावा शाह ने राजस्थान के कई जिलों के लिए हज़ारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया…निम्बाहेड़ा पहुंचकर उन्होंने 15 जिलों के लिए 5 हजार 659 करोड़ रुपये के 944 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया..वहीं 1500 गांवों को जल जीवन मिशन के तहत नल से जल सुविधा की सौगात दी.

निम्बाहेड़ा के बाद गृहमंत्री अमित शाह अलवर पहुंचे और जनसभा के दौरान नए सरस डेयरी प्लांट के नए प्लांट का शिलान्यास किया…साथ-साथ अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की घोषणा की…शाह ने इस मौके पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश उनके योगदान के लिए हमेशा याद करेगा…

अलवर को 6 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

अलवर में सभा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने 17 जिलों के लिए 6453 करोड़ की 954 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया इसके अलावा सरस डेयरी के नए 200 करोड़ के प्लांट का भी शिलान्यास किया….शाह ने अलवर मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण सहित 783 करोड़ रुपये के 151 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया…इसके अलावा शाह ने प्रदेश के नवनियुक्त 400 से ज्यादा कार्मिकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे…इसके अलावा शाह ने सीएम किसान सम्मान निधि की 6वीं किस्त भी डीबीटी के माध्यम से जारी की

कांग्रेस पर साधा निशाना

अमित शाह ने इस मौके पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सिर्फ झगड़ा लगाने में लगे हुए हैं और निकाय और पंचायत चुनावों में उनका सूफड़ा साफ होने वाला है….शाह ने कहा कि देश और राजस्थान की जनता बीजेपी और पीएम मोदी के साथ है …और कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया है

अशोक गहलोत ने किया पलटवार

वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शाह के राजस्थान दौरे को लेकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कन्हैयालाल हत्याकांड में जांच अबतक कहां पहुंची है NIA की जांच का क्या हुआ….गहलोत ने कहा कि अमित शाह एक बार फिर सियासी जुमलेबाजी करके वापस चले गए हैं…

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

DANGAWAS HATYAKAND

डांगावास हत्याकांड, 11 साल बाद भी इंसाफ अधूरा!

NITIN NAVIN TEAM

नितिन की ‘नवीन’ टीम…राजस्थान का ‘जलवा’