FALODI-MAHILA MARPEET- राजस्थान के फलोदी से एक ऐसी तस्वीर निकलकर सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया…तस्वीर वर्तमान समाज की बर्बरता और क्रूरत रीति रिवाजों को सामने रखती है…दरअसल फलोदी में एक महिला से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है…महिला और मारपीट से पहले निर्वस्त्र किया गया और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की गई…वायरल वीडियो करीब एक महीने पहले का बताया जा रहा है, पुलिस के मुताबिक मामले की जांच वीडियो सामने आने के बाद शुरू कर दी गई है और आरोपी जो वीडियो में महिला से मारपीट करते देखे जा रहे हैं उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं….
दोनों पक्षों में से किसी ने नहीं दी शिकायत
पुलिस के मुताबिक मामला करीब एक महीने पुराना बताया जा रहा है लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है, मामले में फिलहाल पुलिस को दोनों ही पक्षों से कोई शिकायत नहीं मिली है…पुलिस के आला अफसरों ने वीडियो सामने आने के बाद थानाधिकारी फलौदी को तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महिला के साथ बर्बरता के साथ बेहरमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है। वीडियो में महिला को निर्वस्त्र कर डंडों से पीटते दिखाई दे रहे लोग,वायरल वीडियो में अपने बचाव के लिए चीखती चिल्लाती नजर आ रही है…बताया जा रहा है कि महिला पर देह व्यापार का आरोप लगाकर उससे बुरी तरह मारपीट की गई ….महिला से मारपीट में कुछ स्थानीय लोग शामिल बताए जा रहे हैं…हालांकि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है….
NH-11 स्थित एक होटल का बताया जा रहा वीडियो
महिला से बर्बरता का ये पूरा मामला NH-11 पर स्थित एक होटल का बताया जा रहा है, जहां कुछ लोगों ने महिला को निर्वस्त्र करके उसके साथ लाठी डंडों से बुरी तरह मारपीट की है… महिला होटल पर काम करती थी और वह मूल रूप से हनुमानगढ़ जिले की निवासी बताई जा रही है। घटना के बाद वह भय के कारण अपने गांव लौट गई।
फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं
वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें ट्रेस किया जा रहा है और जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी, हालांकि देखना होगा कि क्या इस मामले में महिला की ओर से कोई शिकायत दी जाती है या नहीं
