JAIPUR ANDA MURDER- सुनने में जरूर अजीब लग सकता है लेकिन राजधानी जयपुर में हुए एक कत्ल ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं…मामूली विवाद पर लोगों का गुस्सा किसी की जान भी ले सकता है इसका उदाहरण देखने को मिला है… जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद एक व्यक्ति की जान ले बैठा। गुर्जर की थड़ी स्थित शांति नगर में अंडे गिरने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए एक मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
बदमाशों के हौसले बुलंद
प्रदेश की राजधानी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें किसी का भी खौफ नहीं है… चाहें दिन हो या रात …ये वारदात को अंजाम दे देते हैं …और ऐसी ही एक वारदात दिनदहाड़े हुई मानसरोवर थाना इलाके में … जरा इन तस्वीरों को देखिए… ये आदमी महज सड़क पर चल ही रही था.. कि इस दौरान कहीं से एक आदमी आता है और डंडे से उसपर हमला कर देता है… ये हमला इतनी तेज था कि आदमी बच नहीं पाता है और वहीं उसकी मौत हो जाती है… वो जमीन पर गिर पड़ता है और अपनी जान गंवा बैठता है… सरेआम युवक के सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी जाती है और कोई कुछ नहीं कर पाता ,… युवक की हत्या के बाद से तनाव के हालात बन गए हैं….सूचना पर महेश नगर थानाप्रभारी मदन कड़वासरा पहुँचे मौके पर और तुरंत इलाके में नाकाबंदी करवाई गई… नाकाबन्दी से तुरंत ही हत्या में शामिल आरोपियों तक पुलिस ने पहुंचने में सफलता पाई… हत्या के चार आरोपियो को हिरासत में लिया गया….जांच में खुलासा हुआ कि पकड़ में आये बदमाशो में एक पहले भी वांछित चल रहा था… फिलहाल पुलिस ने सभी को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है…
एमपी का रहने वाला था मृतक
एमपी (श्योपुर) के रहने वाले युवक बलवीर की हत्या हुई है। युवक का भाई रामवीर नंदपुरी, सोडाला में रहता है। उसने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। खुद युवक शांति नगर,गुर्जर की थड़ी पर किराए का कमरा लेकर रह रहा था और मार्बल-टाइल्स का काम करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी मनीष कुमार सोलंकी रमजान अली रोहित यादव और एक नाबालिक मंगलवार को गुर्जर की थड़ी स्थित परिसर के पीछे शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग को अंडा लेने भेजा था लेकिन उसकी मृतक बालवीर के हाथ टच होने के कारण कहा सुनी हो गई, तो नाबालिग ने वापस आकर अपने साथियों को इसके बारे में जानकारी दी… इसके बाद नाबालिग और उसके साथी मनीष कुमार सोलंकी, रमजान अली और रोहित यादव ने मिलकर डंडों से मृतक बालवीर से मारपीट कर दी और उसके बाद वहां मौजूद दूसरे लोगों के साथ भी डंडों से मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गए। हमले का वीडियो भी सामने आया है।
बलबीर को हालत गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। मंगलवार रात 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। युवक की पत्नी और 3 बच्चे श्योपुर में ही रहते है।
