Social
June 4, 2025
1 min read
महिला कल्याण विभाग द्वारा 10 दिवसीय जनजागरूकता अभियान
सोनभद्र में महिला कल्याण विभाग ने हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत पीसीपीएनडीटी अधिनियम और कन्या जन्मोत्सव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन सोनभद्र ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर जनजागरूकता कार्यक्रम और बेबी किट वितरण का आयोजन किया। डॉ दीप्ति सिंह ने बेटा-बेटी में भेदभाव न करने और बेटियों को स्वस्थ पोषण देने पर बल दिया। नीतू यति ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रति जागरूक किया और भ्रूण लिंग जांच को अपराध बताया। जेंडर सीमा द्ववेदी ने महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में दीपिका सिंह, साधना मिश्रा, प्रियंका, सजीरा स्टाफ नर्स सहित कई लोग उपस्थित रहे।